इटारसी। साईं फाच्र्यून सिटी सोनासांवरी रोड से पुलिस ने काबड़ मोहल्ला निवासी दो युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उनके पास से ताश गड्डी और 1020 रुपए भी जब्त किये हैं। दोनों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काबड़ मोहल्ला निवासी शिव कुमार उर्फ इल्ला चौधरी 23 वष्र और बसंत उमेश बघेल निवासी काबड़ मोहल्ला को नगदी और ताश गड्डी के साथ गिरफ्तार किया है।
दुर्घटना का प्रकरण दर्ज
पुलिस ने यादव ढाबा के पास 28 नवंबर 2019 को हुई दुर्घटना के मामले में वाहन क्रमांक एमपी 09 डीए 0003 इनोवा के चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। दुर्घटना में किसना बडोरकर पिता गुलाबराय 35 वर्ष, निवासी अमरावती घाट की मौत हो गयी थी। चालक के खिलाफ 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मारपीट का प्रकरण दर्ज
रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने ग्राम होरियापीपर निवासी एक युवक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम होरियापीपर में सरोज पति संतराम कीर 30 वर्ष की शिकायत पर गांव के ही गयाप्रसाद पिता जगजीत कीर 28 वर्ष के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि उसने फरियादी के साथ उसी के घर पहुंचकर मारपीट की, गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।
साईं फाच्र्यून सिटी के पास जुआ खेलते दो को पकड़ा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






