---Advertisement---

बिना वैध दस्तावेज के चल रहे 25 आटो जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। परिवहन विभाग (Transport Department) ने आज बिना वैध दस्तावेज के चल रहे आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई में 25 आटो जब्त किये हैं। ये सभी आटोरिक्शा (Autorickshaw) पुलिस थाना (Police Station) परिसर में खड़े कराये गये हैं। इनको दस्तावेज पेश करने को कहा है। इनके दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच होगी और इसके बाद विधिवत मोटरयान अधिनियम (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया (Manoj Tehanguria) ने बताया कि आज इटारसी (Itarsi) के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 25 आटोरिक्शा जब्त किये हैं और इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आटो चालकों को अपने वाहन के वैध दस्तावेज तैयार कराना होगा तभी उनको सड़क पर चलने दिया जाएगा। आरटीओ (RTO) ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश से बिना वैध दस्तावेज के चल रहे आटोरिक्शा के खिलाफ संपूर्ण जिले में यह कार्रवाई की जा रही है।

auto jabat 1

नहीं था आटोरिक्शा चालकों को अंदेशा

आरटीओ की टीम होशंगाबाद (Hoshangabad) में पिछले तीन दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इटारसी के आटो रिक्शा चालकों को अंदेशा नहीं था कि टीम इटारसी भी आ सकती है। आज अचानक आरटीओ की टीम इटारसी आयी और कार्रवाई प्रारंभ की। आरटीओ की कार्रवाई की भनक लगते ही अनेक ऐसे आटोरिक्शा चालक जिनके पास वैध कागजात नहीं हैं, बाजार क्षेत्र से भाग लिए। कुछ ने तो अपने घर जाकर आटोरिक्शा खड़े कर लिए थे तो कुछ शहर के आसपास चले गये लेकिन शहर के भीतर नहीं आये। हालांकि आरटीओ मनोज तेहनगुरिया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

ओवरलोडिंग की बड़ी समस्या

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने माना कि जिले में चलने वाले अधिकांश आटोरिक्शा चालक ओवरलोडिंग (overloading) करते हैं। खासकर ग्रामीण अंचलों में चलने वाले आटोरिक्शा चालक तो यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। यहां बड़ी संख्या में आटोरिक्शा चालक ओवरलोडिंग करते हैं। आरटीओ ने कहा कि ऐसे आटोरिक्शा चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इटारसी से सनखेड़ा, रामपुर, पाहनवर्री, होशंगाबाद, पांजराकलॉ, बम्हनगांव, डोलरिया, जुझारपुर, देहरी, तरोंदा, जमानी और तीखड़ तक आटोरिक्शा चालक ओवर लोडिंग करके बड़ी संख्या में सवारियां ले जाते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.