इटारसी। डोलरिया रोड पर ग्राम बैंगनिया के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद में किया जा रहा है। अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि दुर्घटना में घायल बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में हुई इस दुर्घटना के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल इटारसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको होशंगाबाद रैफर किया गया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में बाइक चालक दिनेश असवरे उम्र लगभग ४० वर्ष की मौत हो गयी है। नर्मदा अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि उनके अस्पताल में दुर्गा पति दिनेश असवरे, उम्र ३० साल, निवासी ग्राम खुटवासा और डॉली पिता दिनेश, १० वर्ष, निवासी खुटवासा के अलावा इटारसी की इंदिरा कालोनी के निवासी रेलवे के रिटायर्ड उप स्टेशन प्रबंधक विजय गौर का उपचार किया जा रहा है। डोलरिया रोड पर ही एक और एक्सीडेंट में होटल संचालक कमल सिंह राजपूत भी घायल हुए हैं। उनका उपचार भी नर्मदा अपना अस्पताल में चल रहा है।
इधर इस मामले में डोलरिया थाना इंचार्ज हेमलता कुशवाह ने बताया कि उनके थाने में न तो घायलों की के संबंध में और ना ही डेथ के संबंध में कोई सूचना आयी है। दुर्घटना होने की जानकारी मिलने पर मौके पर स्टाफ को भेजा था, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला है।
दो सड़क दुर्घटनाओं में एक मौत, चार घायल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






