---Advertisement---

पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो मामला बिगड़ जाता

By
On:
Follow Us

प्रमोद गुप्ता
सारणी/रानीपुर। रविवार सुबह 9:50 पर ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से 13 वर्ष से सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई आक्रोशित गांव के लोगों ने टैक्टर को मौके पर ही जलाने का प्रयास किया लेकिन रानीपुर,चोपना, सारणी पुलिस की तत्परता से मामला नहीं बिगड़ पाया। और पुलिस की सूझबूझ से ट्रैक्टर जिस से आग लगाने की तैयारी की जा रही थी उसे बचा लिया। बताया जाता है कि भोपाली से कूही की ओर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48, एम-2303 सुबह बजरी लेकर आ रहा था। वहीं सिद्धार्थ पिता सुरेश धुर्वे अपनी साइकिल लेकर घास के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर के चालक सुनील पिता हरिशंकर कुर्मी का ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और 13 वर्षीय सिद्धार्थ धुर्वे पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी आत्माराम मर्सकोले ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक सुनील शराब के नशे में था और ट्रैक्टर भी तेज गति में चला रहा था। यदि सुनील शराब के नशे में नहीं रहता तो यह घटना नहीं हो पाती।
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
जैसे ही रानीपुर और आसपास के गांव के लोगों को घटना की जानकारी लगी, वैसे ही आसपास के 8,10 से अधिक गांव के लोग एकजुट होकर बैतूल-परासिया मार्ग को जाम करके ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को लगते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी विक्रम रजक और चोपना पुलिस के अलावा एसडीओपी निहित उपाध्याय को मौके पर भेज कर मामले को शांत कराने को कहा। यदि चोपना और सारणी के थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचते तो मामला और बिगड़ जाता।
मौत की रफ्तार से दौड़ती है ट्रैक्टर ट्राली
बताया जाता है कि रानीपुर जांगड़ा के आसपास के क्षेत्र में राजस्व की कुछ नदियां हंै जहां से अवैध तरीके से रेत और बजरी का परिवहन किया जाता है जिसकी वजह से ट्रैक्टर ट्रक बेखौफ होकर मुख्य मार्ग पर दौड़ते रहते हैं। सबसे ज्यादा तेज गति ट्रैक्टरों की होती है। ट्रैक्टरों के माध्यम से आए दिन दुर्घटना होना इस स्थानों पर आम बात हो गई है। ट्रैक्टरों से कई बार साइकिल चालकों को और मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया जाता है, लेकिन इस बार 13 वर्षीय सिद्धार्थ धुर्वे की मौत हो जाने से ग्रामीणों में अवैध तरीके से रेत और बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रक के संचालकों के प्रति आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो। ग्रामीणों ने अवैध रूप से ट्रैक्टर के जरिए रेत और बजरी परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इनका इनका कहना है
सुबह भोपाली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने सिद्धार्थ धुर्वे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी एसडीओपी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुटे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 304 ए का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
महेश टांडेकर, रानीपुर थाना प्रभारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.