इटारसी। तवा डेम के तीन गेटों को आज दोपहर तीन बजे के बाद खोला जाएगा। डेम प्रशासन गेटों को खोलने की तैयारियों में जुट गया है। तवा डैम का वर्तमान जल स्तर 1159.40 फीट है।
कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना संभाग के अनुसार मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे हेतु जारी ऑरेंज अलर्ट चेतावनी, तथा तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए, तवा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु आज 25 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे तवा बांध के 3 गेटों को 3.00 फीट (प्रत्येक) खोलकर 14,514 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी की जाएगी। उक्त जल तवा नदी में छोड़ा जाएगा। अत: तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।







