इटारसी। आगामी त्योहारों और यात्रा की अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे से प्रयागराज के बीच तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे इटारसी, भोपाल और बीना से होकर गुजरेंगी।
ट्रेन संख्या 01007 (सीएसएमटी-प्रयागराज) अनारक्षित स्पेशल
- प्रस्थान : 26 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे सीएसएमटी से।
- आगमन : अगले दिन दोपहर 14 बजे प्रयागराज।
- पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
- कोच : यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी।
- प्रमुख ठहराव : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, झांसी, उरई, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर।
ट्रेन संख्या 01411 (पुणे-प्रयागराज) वन-वे स्पेशल
- प्रस्थान : 27 दिसंबर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से।
- आगमन : तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज।
- पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
- कोच : इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
- प्रमुख ठहराव : अहिल्यानगर (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, झांसी और फतेहपुर।
ट्रेन संख्या 01499 पुणे-प्रयागराज वन-वे स्पेशल
- प्रस्थान : 31 दिसंबर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से।
- आगमन : तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज।
- पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
- कोच : इसमें भी स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच की सुविधा मिलेगी।
- मार्ग : यह ट्रेन भी 01411 के समान ही हड़पसर, भुसावल और इटारसी होकर प्रयागराज पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण
- ये सभी ट्रेनें वन-वे (एक दिशा में) हैं, यानी ये केवल जाने के लिए उपलब्ध होंगी।
- ट्रेन संख्या 01007 पूरी तरह अनारक्षित है, अत: इसमें टिकट काउंटर से लेकर यात्रा की जा सकती है।
- अन्य दो ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के लिए ऑनलाइन या काउंटर से आरक्षण कराया जा सकता है।









