- 14 से 19 दिसंबर तक होगा आयोजन, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे उद्घाटन
इटारसी। नर्मदापुरम-इटारसी मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोट्र्स क्लब की 34वीं अंतर क्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नर्मदापुरम की टीम रीवा के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 14 से 19 दिसंबर तक रीवा के खेल परिसर में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 14 दिसंबर को आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला उप-मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि माननीय तुलसी सिलावट विभाग के मंत्री एवं विनोद देवड़ा प्रमुख अभियंता, अध्यक्षता क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मांडलिक करेंगे।
खेलों का आयोजन
नर्मदापुरम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान, प्रभारी महेंद्र उगले, और सचिव हेमंत अजनेरिया के नेतृत्व में खिलाड़ी एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग लेने गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम जिले और तवा परियोजना क्लब के खिलाड़ी भाग लेंगे। विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं।
- पुरुष वर्ग : क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, कैरम, शतरंज, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, 100 एवं 200 मीटर दौड़।
- महिला वर्ग : टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज।
- दिव्यांग वर्ग : कैरम और शतरंज।
मुख्य अभियंता एवं ट्रस्टी राजाराम मीणा, अधीक्षण यंत्री विपिन बामनकर और कुमकुम पटेल सहित कई कार्यपालन यंत्री और अनुविभागीय अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक खेलों में विजेता बनने की कामना की है।









