---Advertisement---

लाल झंडा छोड़ 35 रेलकर्मियों ने थामा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का दामन

By
On:
Follow Us

इटारसी। जबलपुर जोनल रेलवे के एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की कार्यशैली और महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व से प्रभावित होकर विपक्षी यूनियनों को बड़ा झटका लगा है। एम्पलाइज यूनियन, मु_ी बाली और वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों सहित लगभग 35 युवा रेलकर्मियों ने अपने पुराने संगठनों का परित्याग कर तिरंगे झंडे वाले मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

एसी शेड यार्ड इटारसी में हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल से मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा और मंडल सचिव कमलेश परिहार इटारसी पहुंचे। उन्होंने लगभग 35 रेलकर्मियों को माला पहनाकर, तिरंगा पट्टी भेंट कर, सदस्यता कार्ड देकर और मिठाई खिलाकर मजदूर संघ में शामिल किया।

शामिल होने वालों का भव्य स्वागत

इटारसी के शीर्ष पदाधिकारी संजय केचे, महाकालेश्वर कश्यप, राजेश गौर, नितिन ओंकार, और संतोष चतुर्वेदी के साथ आए मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा और सचिव कमलेश परिहार, प्रवीण अवस्थी का टीआरएस शाखा अध्यक्ष भागीरथ मीना, कोषाध्यक्ष कुंदन अगलावे, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य आकाश यादव, एसबीएफ मेम्बर तरुण शुक्ला के नेतृत्व में ढोल-पटाखे और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टीआरएस ब्रांच के मिलन गुप्ता, शंकर राव, हेमराज सिसोदिया, ब्रजेन्द्र चौहान, अमित, आलोक शोभाराम, पीयूष चौधरी सहित अनेक साथी मौजूद रहे।

विरोधी संगठनों का सूपड़ा साफ होने का दावा

मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य आकाश यादव ने कहा कि महामंत्री अशोक शर्मा की नेक नीति, नेक नीयत और नेक नेतृत्व के कारण पूरे ज़ोन में पहले ही विरोधी संगठनों का सूपड़ा साफ हो चुका है, और आने वाले इंस्टीट्यूट के चुनाव में भी मजदूर संघ अपना परचम लहराएगा।

इन बड़े नामों ने छोड़ा विरोधी खेमा

दूसरे संगठनों को छोड़कर मजदूर संघ में शामिल होने वाले मुख्य पदाधिकारियों में जवाहर सिंह राजपूत, शंभू राजपूत, दिगम्बर बढ़े, ज्ञान प्रकाश दुबे, और अवनीश पाठक शामिल थे। इनके अलावा, खेमेन्द्र भदौरिया, सक्षम चौरे, अनिल परदेसी, विवेक शुक्ल, अजय, अभिषेक मीना, रिकेश, पवन, सतीश कौशिक, दीपक महावर, आशीष पटेल, अभिषेक मालवीय, राहुल जैसवाल, सुनील सिंह, भारत कुमार, शुभम गढ़वाल, पंकज, प्रमोद, चन्द्रहास यादव, राहुल मीना, राहुल कुशवाह, बलवीर चौहान, सोनू राजपूत, और शिवि नारायण सहित अन्य साथियों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा और सचिव कमलेश परिहार ने अपने संबोधन में मजदूर संघ में शामिल सभी साथियों को शुभकामनाएं दी और रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान, डीजल शेड के कैंटीन चुनाव में विजयी हुए मजदूर संघ के साथियों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश यादव, अर्जुन उतवार, गुलाब सरोदे, भगवती वर्मा, रविन्द्र चौधरी, पुरुषोत्तम सैनी सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.