इटारसी। रेलवे (Railway) बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर (Bilaspur-Amritsar-Bilaspur) द्वि-साप्ताहिक ट्रेन (Bi-weekly train) इटारसी (Itarsi), भोपाल (Bhopal) और बीना (Bina) होकर चलाएगा। इससे ग्रीष्मकाल में बढ़ी यात्रियों की संख्या को क्लीयर करने में मदद मिलेगी। अतिरिक्त यात्रीभार क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो भोपाल मंडल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 08293 बिलासपुर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन 25, 29 जून एवं 02, 06, 09 जुलाई को 05 ट्रिप बिलासपुर स्टेशन से 13.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 04.55 बजे इटारसी, 06.45 बजे भोपाल, 09.55 बजे बीना पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 07.15 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08294 अमृतसर-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन 27 जून, एवं 01, 04, 08, 11 जुलाई को 5 ट्रिप अमृतसर स्टेशन से 20.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 16.30 बजे बीना, 18.55 बजे भोपाल, 20.50 बजे इटारसी पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 11.45 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।
हाल्ट एवं कोच कंपोजीशन
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ नगर, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर शहर पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।





