इटारसी। सिंधी साहित्य अकादमी मप्र द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा इटारसी के सहयोग से सिंधी भाषा (देवनागरी लिपि) अध्यापन शिविर 1 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जिसका समापन हो गया है। अध्यापन शिविर में 50 बच्चों ने सिंधी देवनागरी शिक्षा प्राप्त की पढऩे वाले बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिए गये।
इस अवसर पर पूज्य पंचायत अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, भारतीय सिंन्धु सभा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, महामंत्री देवानंद लखानी, युवा शाखा अध्यक्ष मुकेश खुरानी, युवा शाखा महामंत्री गौरव फुलवानी, मनीष सेतपलानी, महिला शाखा महामंत्री प्रिया नंदवानी, रेखा नवलानी, भूमि खुरानी, अनीशा सिंगवानी, कनिका शिवदासानी, शिक्षिका मीत संतानी, स्वाति मेघानी उपस्थित थीं।








