---Advertisement---

कल से इटारसी में ही होगी कोविड-19 की जांच

By
On:
Follow Us

रेपिड एंटीजन टेस्ट किट  (Rapid Antigen Test Kit)से एक घंटे में ही मिलेंगे परिणाम

इटारसी। कल शुक्रवार से इटारसी के सिविल अस्पताल में कोविड-19 की पुन: जांच हो सकेगी। हालांकि यह जांच रेपिड एंटीजन टेस्ट किट (Rapid Antigen Test Kit) से की जाएगी। इसमें टेस्ट कराने के एक घंटे के भीतर परिणाम भी प्राप्त हो जाएंगे। इटारसी अस्पताल को अभी 150 किट प्राप्त हुई हैं। जाहिर है, यहां टेस्ट होने के साथ ही टेस्ट की संख्या भी बढ़ेगी और संभव है कि पॉजिटिव मरीजों (CORONA POSITIVE) की संख्या भी तेजी से बढ़े। यदि पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी तो प्रशासन के सामने उनके उपचार के लिए स्थान की चुनौती हो सकती है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें भोपाल मप्र से आए आदेश के बाद कोविड-19 की जांच अब रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से होगी। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने अधिक से अधिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस पीओसी किट (POC KIT) के उपयोग को आईसीएमआर से अनुमति मिली है और अब यह किट इटारसी अस्पताल को भी मिल गयी है। इसे फीवर क्लीनिक पर रखने के निर्देश हैं जिससे संदिग्ध मरीजों की वहीं जांच हो सके। जो लोग बाहर आते हैं उनकी जांच इस किट से की जा सकती है। संदिग्ध मरीज जिन्हें क्वरंटीन सेंटर में रखा जाता है उनकी जांच भर्ती के पांच से सातवे दिन के बीच करके यदि नेगेटिव आएं तो उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। रेपिड एंटीजन किट्स से जांच में पॉजिटिव परिणाम आने पर कंफर्म पॉजिटिव माना जाएगा एवं समस्त लक्षण वाले मरीजों की जांच में नेगेटिव परिणाम आने पर पुन: रियल टाइम पीसीआर से पुष्टि किया जाना आवश्यक होगा एवं बिना लक्षण वाले मरीजों के नेगेटिव परिणाम नेगेटिव ही माने जाएंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.