इटारसी। कोरोना संक्रमण (Corona infection) का असर फिलहाल कम हो गया है। पिछले एक पखवाड़े से भी अधिक समय से धीरे-धीरे कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। आज बुधवार को भी जिलेभर में 8 मरीज पॉजिटिव (Patient positive) मिले हैं। इसके साथ ही 12 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर वापसी भी हुई है।
जिला हेल्थ बुलेटिन (District Health Bulletin) के अनुसार आज कुल 386 रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 375 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आयी है। अब तक कुल 2411 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 28821 रिपोर्ट नेगेटिव रहीं। कुल 2313 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, 46 की मौत हुई और वर्तमान में 40 मरीजों का जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर्स (Covid Care Centers) में उपचार चल रहा है तो 12 मरीज जिले से बाहर के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं, इस तरह से कुल 52 एक्टिव केस हैं।
8 पॉजिटिव, 12 स्वस्थ, अब 52 एक्टिव केस

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








