- कल इटारसी फीडर सेंटर के लिए चयनित होंगे हॉकी खिलाड़ी
- एमपी हॉकी एकेडमी के हेड कोच समीर दाद ने लिया ट्रायल
इटारसी। सोमवार को शहर के गांधी मैदान पर मप्र हॉकी अकादमी द्वारा अंडर-18 वर्ग खिलाडिय़ों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन समिति में चयनकर्ता के रूप में पूर्व ओलिंपियन एवं मप्र हाकी अकादमी के हेड कोच समीर दाद, सहायक कोच लोकेन्द्र शर्मा एवं फिजीशियन आरिफ खान ने यहां बैतूल, इटारसी एवं नर्मदापुरम से आए खिलाडिय़ों की प्रस्तुति देखी, इसके आधार पर चयन प्रकिया पूरी की गई।
जिला हाकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि आज मंगलवार को गांधी मैदान पर संचालित हॉकी फीडर सेंटर के लिए बच्चों के लिए ट्रायल रखा गया है। यह प्रकिया सुबह 7:30 बजे से मैदान पर प्रारंभ होगी। ट्रायल के दौरान शामिल होने आए बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। चयनकर्ताओं ने एक-एक खिलाड़ी की शारीरिक दक्षता, सक्रियता एवं मैदान पर हाकी स्टिक से की जाने वाली मेहनत पर फोकस किया, इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चयन किया गया।
इटारसी आए चयनकर्ताओं का हॉकी संघ सचिव कन्हैया गुरयानी, डीएचए संरक्षक एससी लाल, दीप सिंह ठाकुर, नंदकिशोर उस्ताद, जयराज सिंह भानु, सर्वजीत सिंह सैनी, आशीष शर्मा, आरिफ खान, मयंक जेम्स, रवि हरदुआ, साहिल चौरे, विशाल तोमर, महबूब खान समेत अन्य खिलाडिय़ों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर दाद ने कहा कि मैदान पर हाकी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया है, सारे खिलाड़ी बेहद संजीदगी और मेहनत से तैयारी कर रहे हैं, हमार प्रयास है कि इस ट्रायल के जरिए बेहतर खिलाड़ी मप्र हाकी अकादमी के लिए चयनित हों, जिससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हाकी में नाम रोशन कर सकें। कल फीडर सेंटर के लिए सुबह 7:30 बजे से चयन प्रकिया शुरू की जाएगी। लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि इटारसी में भी हॉकी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया है, यहां नियमित रूप से बच्चे अभ्यास करने आते हैं।