चार पॉजिटिव मरीज मिले
इटारसी। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Govt Hospital) में आज 141 सेंपल एकत्र किये। यह पिछले एक माह की अवधि में यह बड़ा आंकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार 57 सेंपल नेगेटिव रहे और चार पॉजिटिव आये हैं। 80 सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गये हैं।
एसबीआई में 9 पॉजिटिव, ग्राहकों का प्रवेश बंद

भारतीय स्टेट बैंक (State bank of india) की मुख्य शाखा में पिछले दिनों से अब तक 9 अधिकारी पॉजिटिव आये हैं। नगर पालिका ने आज बैंक की शाखा का सेनेटाइज किया। शाखा के हर कमरे में जाकर नपा कर्मचारियों ने सेनेटाइजर का छिड़काव किया। आज बैंक प्रबंधन ने शाखा में सूचना चस्पा कर दी है कि बैंक शाखा में 9 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आये हैं, शाखा में सेनेटाइजर का काम चालू है, ग्राहकों से अनुरोध किया है कि अपनी सुरक्षा के लिए शाखा में आगामी आदेश तक प्रवेश न करें।









