इटारसी। जिले में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) 9 लोग सामने आये हैं तो 11 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। आज एक मौत की जानकारी जिला हेल्थ बुलेटिन (District health Bulletin) में सामने आयी है और इस तरह से अब तक होने वाले मौतों की संख्या 54 हो गयी है। अब जिले में 64 एक्टिव केस हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) के अनुसार अब तक 37,865 लोगों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिसमें से 37342 की रिपोर्ट मिली है। कुल पॉजिटिव संख्या 3090 हो गयी है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2972 है। कोरोना से संक्रमित 44 लोगों का उपचार जिले में ही चल रहा है जबकि 20 लोग जिले से बाहर अपना उपचार करा रहे हैं।
एक मौत, 9 पॉजिटिव और 11 स्वस्थ होकर घर पहुंचे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








