इटारसी। आज जिले में 75 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जबकि 195 नये केस सामने आये हैं।
आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 22 अप्रैल 2021 को कोरोना बीमारी से स्वस्थ होकर होम आइसोलेशन एवं संस्थाओं से डिस्चार्ज हुए। मिली जानकारी के अनुसार होशंगाबाद से 15, इटारसी से 12, बनखेड़ी से 14, पिपरिया से 22, सिवनीमालवा से 03, डोलरिया से 01, सोहागपुर से 06 एवं बाबई से 02, मरीजों को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई। आज कुल कोरोना पॉजिटिव 195 केस हैं जिनमें होशंगाबाद में 28, इटारसी में 50, सिवनी मालवा में 10, सोहागपुर में 25, पिपरिया में 33, बनखेड़ी में 12, केसला में 20, डोलरिया में 11 और बाबई में 06 है।
आज 75 मरीज स्वस्थ, 195 नये पॉजिटिव

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







