---Advertisement---

किशोर के पिता का आरोप, पुलिस ने सेनेटाइजर पिलाया

By
On:
Follow Us

पुलिस पिटाई से दहशत में आया 16 वर्षीय बालक अस्पताल में भर्ती

इटारसी। रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पाहनवर्री निवासी एक कक्षा 11 वी के छात्र के साथ पुलिस ने इस तरह बेरहमी से मारपीट की कि छात्र दहशत में आ गया। किशोर के पिता का कहना है कि उसे मारपीट करके सेनेटाइजर पिलाया गया है। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर आये, उपचार कराया और फिर वापस थाने लाकर उसके चाचा के साथ घर भेज दिया। रात में किशोर की तबीयत खराब होने पर हम उसके पास बैठे रहे। जब पुलिस को पता चला कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है, तो पुलिस ने घर से लाकर यहां इटारसी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि किसी शिकायत पर उसके साथ पुलिस ने इस तरह से मारपीट की है।
रामपुर के स्कूल में कक्षा 11 वी के बालक के पिता संतोष कुशवाह ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ रामपुर थाने में किसी लड़की की शिकायत दर्ज है। वे खुद पिछले आठ दिन से रोज उसे लेकर थाने आ रहे हैं। सोमवार को बिना उनकी जानकारी के लड़के को लाये और शाम को उसे बेरहमी से पीटा गया। हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। यदि लड़का गलत है तो पुलिस को उसे लाकर जेल भेज देना था, लेकिन 16 साल के बच्चे के साथ इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गया। उसे सेनेटाइजर पिलाया गया है। वह रातभर बेहोश रहा। किशोर के पिता ने एसपी संतोष सिंह गौर से भी टेलीफोन पर बात की है। इधर एसपी से जब दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि सेनेटाइजर कोई पिलाने की चीज है, वे इसकी जांच करायेंगे। फिलहाल किशोर अस्पताल में भर्ती है, उसका बयान प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू ने लिये हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.