इटारसी। सराफा बाजार में फैशन बाजार सेल नामक दुकान में एक दर्जन से अधिक महिलाओं को दुकान के भीतर बुलाकर शटर बंद करने के बाद कपड़े बेचे जा रहे थे। पुलिस को खबर मिली तो एसआई विवेक यादव (S.I Vivek yadav) ने आकर दुकानदार को अपने साथ ले गये। दुकान में मौजूद करीब पंद्रह से बीस महिलाओं को बाहर निकालकर घर जाने को कह दिया।
सराफा बाजार में करीब साढ़े आठ बजे दुकान के भीतर कपड़े बेचे जा रहे थे और बाहर से शटर लगा था। पुलिस को खबर मिली तो पुलिस तत्काल पहुंची। अभी पुलिस (Police) अपनी कार्रवाई कर रही है जबकि नगर पालिका की टीम को बुलाया गया है ताकि दुकान को सील किया जा सके। प्रशासन ने शहर की अनेक दुकानों को सील कराया है, जो दुकानें रह गयीं और व्यापारी मान नहीं रहे हैं, उनको भी सील करने की कार्रवाई करायी जा रही है। एसआई विवेक यादव ने बताया कि नगर पालिका की टीम को बुलाया है। आज रात नहीं तो कल दुकान को सील किया जाएगा।
फैशन सेल में शटर बंद करके बेच रहे थे कपड़े, पुलिस ले गयी थाने


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






