---Advertisement---

उर्वरक की बोरी पर दर्ज कीमत पर ही उर्वरक लें – उप संचालक कृषि

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि खरीफ 2021 सीजन शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें बाजार में निजी विक्रेता, डबल लॉक केन्द्र व सहकारी समितियों में डीएपी व एनपीके उर्वरक (Fertilizer) की बोरी पर तीन-तीन दरें अंकित है जोकि इस प्रकार है डीएपी 1200 रूपए, 1700 रूपए एवं 1900 रूपए प्रति बेग, इसी तरह एनपीके की दरे 1175 रूपए, 1675 रूपए व 1800 रूपए अंकित हैं। उर्वरक बोरी पर अलग-अलग दर अंकित होने से कृषकों में असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है।
उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह (Deputy Director Agriculture Jitendra Singh) ने उक्त जानकारी देते हुए किसान भाईयों से कहा है कि वे ध्यान दें कि उर्वरकों की प्रत्येक बोरी पर उसकी एमआरपी अंकित है अत: किसान भाई एमआरपी के अनुसार ही उर्वरक (Fertilizer) की राशि का भुगतान कर उर्वरक विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लें। यदि कोई विक्रेता या संस्था आपको उक्त एमआरपी से अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय करता है या अनाधिकृत व्यक्ति अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण कर कालाबाजारी करता है तो तत्काल उक्ताशय की सूचना अपने क्षेत्र के संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या कृषि विभाग के कार्यालय को दें ताकि संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.