इटारसी। आज एक दर्जन नये कोरोना संक्रमित मरीज (New corona infected patients) मिले हैं। इनमें आठ भोपाल से आयी रिपोर्ट में मिले हैं जबकि चार इटारसी में हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट (Rapid antigen test) में सामने आये हैं। आज सवा सौ सेंपल एकत्र किये हैं। 90 रैपिड एंटीजन के और 35 आरपीटीपीसीआर के सेंपल एकत्र किये। 90 में आज इटारसी में चार मरीज मिले हैं। सिविल अस्पताल में आज कुल 45 लोग फीवर क्लीनिक में जांच कराने पहुंचे। एक कोविड मरीज ने अस्पताल से दवा ली जबकि 17 अन्य मरीजों को दवा दी गयी। आज की स्थिति में अस्पताल में केवल 41 मरीज भर्ती हैं, इनमें 11 कोरोना पॉजिटिव और 30 संदिग्ध मरीज हैं। 33 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पांच नये मरीज भर्ती हुए हैं और पिछले चौबीस घंटे में 8 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया है। पांच मरीजों को रेफर किया है। वर्तमान में अस्पताल में 78 में से 37 पलंग खाली हैं।
एक दर्जन कोरोना संक्रमित मिले, 8 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









