---Advertisement---

जेल प्रहरी पदों के लिए Physical Measurement और Proficiency Test 12 से 16 जुलाई तक

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की जेल प्रहरी भर्ती (#Jail Prahari vacancy) हेतु लिखित परीक्षा 11 दिसम्बर से 24 दिसम्बर, 2020 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल, 2021 को घोषित किया गया है। जेल प्रहरी के पदों हेतु सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट होगा, जेल विभाग स्वयं लेगा प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, पुलिस परेड ग्राउण्ड भोपाल में दिनांक 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। क्वालिफाइड अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जेल प्रहरी के 282 पदों हेतु पी.ई.बी. द्वारा 305988 आवेदको को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 179233 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 2845 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु क्वालिफाइड किया गया है, जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख (Physical Measurement ) एवं प्रवीणता टेस्ट (Proficiency Test ) लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से पी.ई.बी. अंतिम चयन सूची जारी करेगी, जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.