इटारसी। केसला ब्लॉक के ग्राम जुझारपुर के किसानों ने एसडीओ राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (SDO Revenue Madan Singh Raghuvanshi) को ज्ञापन सौंपकर उनके खेतों में भरे पानी की निकासी की समस्या को हल कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गांव के पास से रेल लाइन निर्माण हो रहा है। निर्माण कंपनी ने मिट्टी डालकर पुरनी की व पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे हमारे खेतों में पानी भरा रहा है और खेत में लगी फसल खराब हो रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि खेत में इतना पानी भर रहा है कि वे तालाब बन गये हैं। रेलवे के अधिकारियों से इस समस्या पर चर्चा करने के बावजूद उन्होंने कोई समाधान नहीं निकाला और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इस अवसर पर जितेन्द्र पटेल, पुनीतराज मालवीय, सुरेन्द्र कल्लू चौरे, दीप कुमार पटेल, अजय पटेल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
निकास बंद होने से खेतों में भरा पानी, एसडीएम को ज्ञापन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







