---Advertisement---

खेत में आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, किसान ने देखा तो ये हुआ हाल

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जिला मुख्यालय के पास ग्राम तालनगरी में नर्मदा नदी किनारे एक खेत में ग्रामीणों को एक मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आकर उसे जाल डालकर पकड़ा और दोपहर में तवा जलाशय में ले जाकर छोड़ा है। मगरमच्छ की लंबाई 4 फीट बतायी जा रही है। खेत में मगरमच्छ मिलने की सूचना मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और तवानगर ले जाकर तवा डैम में छोड़ दिया गया।

magar
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे गांव के किसान मुन्नालाल यादव खेत में धान की फसल देखने गया था तो खेत में उसे मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर वह बुरी तरह से घबरा गया और वापस गांव आ गया। उसने गांव आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मगरमच्छ देखने ग्रामीणों की खेत में भीड़ जमा होने लगी। शोर सुनकर मगरमच्छ दूसरे खेत में चला गया। कुछ देर बाद वन विभाग का रेस्क्यू अमला मौके पर पहुंचा। रेंजर हरगोविंद मिश्रा के नेतृत्व में वनरक्षक शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक रैकवार, नारायण सिंह संतोरे के अलावा चार अन्य ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकडऩे रेस्क्यू शुरू किया। खेत में धान लगी व हरियाली होने व भीड़ अधिक होने से मगरमच्छ का पकडऩे में मशक्कत करना पड़ी। किसान दुलारे प्रसाद सल्लाम के खेत से मगरमच्छ को जाल डालकर पकड़ा गया। जिसे दोपहर में तवाडैम के जलाशय में छोड़ा गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.