इटारसी। रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी। युवक के सिर में चोट है और आंख से खून आया है। माना जा रहा है कि कोई वजनी चीज उसके ऊपर गिरा होगी। हालांकि अभी आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ मौके पर मौजूद है। मृतक की पहचान सलमान निवासी पीपल मोहल्ला के रूप में होना बताया जा रहा है।
आरपीएफ थाना इंचार्ज देवेन्द्र कुमार का कहना है कि लिफ्ट ऑपरेट करने वालों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। युवक की मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार युवक को वेंडर बताया जा रहा है। हालांकि आरपीएफ थाना इंचार्ज का कहना है कि अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि वह वेंडर है। युवक के साथ लिफ्ट के भीतर क्या हुआ, कैसे घटना हुई, क्या लिफ्ट टूटी है, जैसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी आना शेष है। इस मामले में जेडआरयूसीसी के सदस्य राजा तिवारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कराएंगे। यदि लिफ्ट की वजह से हादसा हुआ होगा तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करायी जाएगी। वे स्वयं कल जीएम से इस मामले में चर्चा करेंगे।
रेलवे स्टेशन की लिफ्ट मेंं संदिग्ध मौत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






