रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

हर वार्ड में भाजपा ने अपने इन नेता को याद किया

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने आज पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) की जयंती श्रद्धा से मनायी। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किये गये।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर वार्ड 30 में सेवा बस्ती क्षेत्र में फल वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिलीप पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत चौरे, वरिष्ठ नेता आशीष मालवीय, अनिल पटेल, नीलेश पटेल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुष्पांजलि अर्पित की

02 5भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा वार्ड 16 में दिनेश उपाध्यक्ष के निवास पर पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व सभापति भारत वर्मा, कार्यक्रम संयोजक सौरभ मेहरा, दिनेश उपाध्याय आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पितृ पुरुष के योगदान को याद किया

03 1भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा वार्ड 12 में कार्यक्रम प्रभारी कैलाश रैकवार के निवास पर पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनके पार्टी को दिये योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीण तिवारी, भाजपा जिला आईटी प्रभारी अभिषेक तिवारी, कार्यक्रम सह प्रभारी लक्ष्मी नारायण चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनजीत कलोसिया, वीरेंद्र मथुरिया, नासिर खान, भूपेंद्र चौहान, करण बरगले, राहुल बरगले, शर्मिला सरवरिया, नगर युवा मोर्चा से मयूर मालवीय एवं गौरव जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व नपाध्यक्ष के निवास पर मनी जयंती

04 2वार्ड 15 में पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। भाजपा जिला आईटी प्रभारी अभिषेक तिवारी, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, मंडल महामंत्री राहुल चौरे, सीमा पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनजीत कलोसिया, मनोज पोपली, शुभम राठौड़, मनीष यादव, नीलेश मालवीय, आशीष भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता सहभागी बने।

व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे

05 1वार्ड 27 में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिला आईटी प्रभारी अभिषेक तिवारी ने पंडित उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ श्रीधर सिंह बघेल, कार्यक्रम प्रभारी अनमोल डागर सहित विजेंद्र सराठे व अन्य कार्यकर्ता सहभागी बने।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News