होशंगाबाद। नर्मदा मिशन नर्मदापुर समर्थ आर्मी के सदस्यों ने मां नर्मदा के द्वार पर पुन: साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया। समर्थ आर्मी (Samarth Army) के नगर अध्यक्ष भरत मांझी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि मां नर्मदा हमारी जीवनदायनी है और जैसे हम अपने घर और द्वार को स्वच्छ एवं सुंदर रखते हैं, वैसे ही मां नर्मदा के द्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास करें।
समिति द्वारा लॉक डाउन से पूर्व वीर सावरकर घाट पर प्रत्येक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जाता था। लॉक डाउन के बाद पुन: विवेकानंद घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का बीड़ा समिति के सदस्यों ने उठाया है। इस मौके पर समिति की पूर्वा रिछारियाए श्रष्टि जैन, केशव सिंह सोलंकी, अभिषेक दरबार, विजय कीर, विक्की मालवीय, कुनाल यादव, सागर संतोरे, नीरज बाथरे, शिवम यादव, नमन गौर, सत्यम यादव, वैभव सिंह सोलंकी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मां नर्मदे के द्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनायेंगे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







