---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

इस बार यह खास होगा मप्र दिवस के आयोजन में

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जिले में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह (Madhya Pradesh Foundation Day) मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत होशंगाबाद पर्यटन थीम पर केन्द्रित होगा।
स्थापना दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिये बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में तय किया कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुक्रम में 1 नवंबर को प्रात: 8 बजे से रिले दौड़ प्रारंभ होगी जो कि सेठानी घाट से प्रारंभ होकर रामजी बाबा पर सम्पन्न होगी। दौड़ का उद्देश्य जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी।
कलेक्टर  सिंह ने निर्देश दिये कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर होशंगाबाद पर्यटन थीम विषय पर केन्द्रित गायन, वादन, नृत्य व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित सभी प्रमुख शासकीय भवनों व ऐतिहासिक स्मारकों पर 1 नवंबर की रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। बैठक में अपर कलेक्टर जीपी माली (Additional Collector GP Mali) व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सरियाम (Chief Executive Officer Manoj Sariam) सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में तय किया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में सायं 4 बजे से होगा। इसमें गायन, वादन, नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भोपाल में लाल परेड ग्राउन्ड पर सायं 6:30 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रसारण भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये पर्यटन विषय पर केन्द्रित भाषण, कविता पाठ, लोकनृत्य प्रतियोगिता भी महाविद्यालय में होगी।
राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को साइकिल रैली और मार्च पास्ट का आयोजन किया जायेगा। साइकिल रैली का आयोजन प्रात: 8 बजे से कलेक्टोरेट कार्यालय में किया जाएगा तथा सायं 4 बजे पुलिस लाइन होशंगाबाद से पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जायेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.