---Advertisement---

होशंगाबाद की योगाचार्य चला रही थी सीहोर में सेक्स रैकेट

By
On:
Follow Us

कई लड़कियों और ग्राहकों को पुलिस किया गिरफ्तार

सीहोर/होशंगाबाद। होशंगाबाद की एक महिला जो सीहोर की सम्मानित योगाचार्य थीं, सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गईं। पुलिस ने घर से कई लड़कियों को पकड़ा और उनके साथ ग्राहक भी पकड़े गये हैं। सरगना का होशंगाबाद से संबंध है। सीहोर में उसकी ससुराल है। वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है। वहां वह डेढ़ साल रही। सीहोर के बस स्टैंड के पास स्थित योगाचार्य के मकान में सेक्स रैकेट (Sex racket ) पकड़ा है। पुलिस ने यहां से कई लड़कियों के साथ उनके कस्टमर, संचालिका व उसके ड्राइवर और मैनेजर को भी पकड़ा है।

सेक्स रेकेट चलाने वाली महिला एक राजनैतिक दल की नेता भी बतायी जा रही है। यहां से पकड़ी गईं सभी लड़कियां भोपाल की बताई जा रहीं हैं।  जब देर रात पुलिस ने मकान में छापामार कार्रवाई की तो यहां अलग- अलग कमरों में सेक्स व्यापार चल रहा था। पुलिस को यहां से नशीली चीजें भी मिली हैं। पता चला है कि इस सेक्स रैकेट की सरगना योगाचार्य (Yogacharya) हैं और वे अपर कलेक्टर से सम्मानित भी हो चुकी हैं।

पुलिस के अनुसार यहां आने वाले हर ग्राहक से 500 रुपए वसूले थे और लड़कियां भोपाल से बुलायी जाती थीं। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला का होशंगाबाद से संबंध है, उसके पति का करीब तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए नगद जब्त किये हैं। एसपी मयंक अवस्थी (SP Mayank Awasthi) के अनुसार योगाचार्य के घर से देह व्यापार होते पकड़ा है। यहां मौजूद सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है और करीब 29 हजार रुपए जब्त किए हैं। घर के सामने से दो कारें भी जब्त हुई हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.