---Advertisement---

निरीक्षण: आवासों की जानकारी ली, अधूरे शौचालय निर्माण पर नाराजी

By
Last updated:
Follow Us

अधिकारियों की टीम ने किया वाल्मीकि नगर का निरीक्षण

इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patle) ने आज नपा प्रशासन एवं एसडीओ राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (SDO Revenue Madan Singh Raghuvanshi) के साथ मालवीयगंज स्थित वाल्मीकि नगर का निरीक्षण किया। यहां करीब डेढ़ दर्जन सफाई कर्मचारियों के आवास बनने हैं। अधिकारियों का दल इसी का निरीक्षण करने वाल्मीकि नगर पहुंचे थे।
इस दौरान वाल्मीकि समाज के नेता मुकेश मैना, नगर पालिका में सहायक अभियंता मीनाक्षी चौधरी, राधा मैना और अन्य सामाजिक सदस्य मौजूद थे। वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों की यहां आवास बनाने की मांग पूर्व के वर्षों से चली आ रही है। आज सीएमओ और अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर वस्तुस्थिति देखी है।

nagarpalika 1

जानकारी जुटा रहे हैं
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने कहा कि हम इसके विषय में जानकारी जुटा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि यहां आवास के लिए भूमि का आवंटन कब हुआ है। दस्तावेज भी निकलवाये जा रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

16 मकान बनने हैं यहां
दरअसल, वाल्मीकि नगर में 16 मकान बनने की जानकारी है। ये मकान किस योजना में बनाये जाने थे, भू-आवंटन की प्रक्रिया क्या थी, कब योजना आयी थी और वर्तमान में उसकी स्थिति क्या है, यह सब देखने और दस्तावेजी जानकारी उपलब्ध होने पर आगे बढ़ेंगे।

अधूरा काम देख नाराजी
निरीक्षण के वक्त यहां अधिकारियों ने देखा कि एक काम्पलेक्स का काम अधूरा पड़ा है। इस पर अधिकारियों ने नाराजी जतायी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने तत्काल इस शौचालय का निर्माण करने वाले ठेकेदार को काम पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इनका कहना है…
वाल्मीकि नगर का निरीक्षण किया है, एक अधूरा काम्पलेक्स था, उसे पूर्ण करने के निर्देश दिये। समाज के कुछ सदस्यों के आवास बनने हैं, हम उसकी संपूर्ण जानकारी जुटा रहे हैं, उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patel, CMO)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.