इटारसी। जिला किसान कांग्रेस (District Farmers Congress) के अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी (Vijay Babu Choudhary) ने किसान कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार संगठन का पुनर्गठन किया जाना है।
श्री चौधरी ने बताया कि किसान कांग्रेस की समस्त जिला एवं ब्लॉक इकाई को भंग कर नवीन कार्यकरिणी का गठन किया जाना है, इसलिये संपूर्ण नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस (Narmadapuram District Farmers Congress) की जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आप सभी का संगठन प्रभावी व मजबूती प्रदान करने के लिए सहयोग जरूरी है। उन्होंने अब तक मिले सहयोग पर सभी का आभार भी व्यक्त किया है।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी भंग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






