इटारसी। श्री हनुमान जन्मोत्सव (Shri Hanuman Janmotsav) पर 16 अप्रैल, शनिवार को जुझारपुर रोड पुरानी इटारसी (Jujharpur Road Old Itarsi) स्थित श्री पिपलेश्वर धाम मंदिर (Shri Pipleshwar Dham Temple) में भजन संध्या (Bhajan Sandhya) सहित अनेक कार्यक्रम होंगे।
आयोजक रामबाबू सिंह एवं पिपलेश्वर धाम मंदिर समिति की ओर से बताया गया है कि यहां 16 अप्रैल, शनिवार को प्रात: 7:30 बजे हनुमान लला को चोला अर्पित किया जाएगा, 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ, दोपहर 12 बजे से सायंकाल 5 बजे तक भंडारा प्रसादी वितरण, सायंकाल 7:30 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या होगी। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका नीति मालवीय भोपाल, सुनयना मेहरा छिंदवाड़ा, प्रसिद्ध एंकर एवं स्टैंड अप कॉमेडियन कलाकार प्रकाश पगारे भोपाल, नर्मदांंचल के भजन गायक मनीष जयसवाल, संगीतकार अशोक कुशवाह आलाप म्यूजिकल ग्रुप (Aalap Musical Group) के बैनर तले प्रस्तुति देंगे।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पिपलेश्वर धाम मंदिर में भजन संध्या


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







