इटारसी। श्री शनिदेव जन्मोत्सव (Shri Shani Dev Janmotsav) पुरानी इटारसी (Old Itarsi) स्थित प्राचीन शनि मंदिर (Ancient Shani Temple) में कल 30 मई, सोमवार को श्रद्धा से मनाया जाएगा।
शनि जयंती (Shani Jayanti,) के अवसर पर सुबह 7 बजे से हवन एवं महाअभिषेक, सुबह 11 बजे महाआरती, शाम 4 बजे प्रसाद वितरण, रात्रि 8 बजे से विशाल भंडारा एवं रात्रि 9 बजे से देवी जागरण का कार्यक्रम होगा। देवी जागरण में गायिका पूनम ब्रम्हे सारनी एवं गायक अमन मालवीय भजनों की प्रस्तुति देंगे। संचालन राकेश दुबे द्वारा किया जायेगा।
आयोजक शनि मंदिर समिति एवं झूलण सेवा समिति ने धर्मप्रेमियों के शनि जयंती पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है।
शनि जयंती कल, धार्मिक आयोजन और भजन संध्या होगी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







