नर्मदापुरम। पचमढ़ी (Pachmarhi) आम महोत्सव (Mango Festival) के दूसरे एवं अंतिम दिन में पर्यटकों (Tourists) आमजनों एवं कृषकों की भीड़ रही। पर्यटकों द्वारा आम महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों अवलोकन किया गया। स्काउट गाइड (Scout Guide) के लगभग 500 बच्चों ने आम महोत्सव का आनंद लिया।
सहायक संचालक उद्यान (Assistant Director Garden), पचमढ़ी आरएस शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड की टीम इन दिनों पचमढ़ी भ्रमण पर है एवं एडवेंचर प्रशिक्षण (Adventure Training) प्राप्त कर रही है। चंडीगढ़ (Chandigarh), पंचकुला (Panchkula) के कालेज (College) छात्रों द्वारा आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी ली गयी। आसपास के कृषक समूह द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलों को देखकर अन्य प्रजातियों के लगाने की इच्छा जताई गयी। लगभग 300 कृषकों द्वारा 12 जून में आम फल उत्पादन की जानकारी, ग्रेडिंग पैकिंग (Grading Packing) आदि की जानकारी ली गई लगभग 1000 पर्यटकों ने मेले में भ्रमण किया। पचमढ़ी शहर के प्रबुद्ध आमजनों द्वारा भी महोत्सव में आम का अवलोकन किया एवं लगभग सभी लोगों द्वारा आम फल क्रय किये गये। एक दिन में लगभग 8-10 क्विटल आम का विक्रय किया गया। रात्रि 9 बजे तक मेले में आमजन एवं पर्यटकों का आवागमन होता रहा। अंतिम दिन पर महोत्सव के भ्रमण पर विशेष रूप से विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Special Area Development Authority) के अध्यक्ष कमल धूत रहे, उनके द्वारा आम महोत्सव को पचमढ़ी का अनूठा आयोजन कहा गया।
पर्यटकों, बच्चों एवं कृषकों ने आम की प्रजातियों का किया अवलोकन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






