---Advertisement---

अब घर बैठे बनायें अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जाने आवदेन प्रकिया

By
On:
Follow Us

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें,ऑनलाइन करने का उद्देश्य, प्रकार, आवश्यक दस्तावेज, कैसे बनवाएं जाने सम्‍पूर्ण जानकारी 

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

मध्य प्रदेश सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन कर दी हैं। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से  प्रदेश के नागरिक अपना ड्राइविंग लाइसेंस पंजीकरण घर बैठे स्‍वयं ही कर सकते हैं। अब लाइसेंस बनवाने के लिए लाइन लगने की या किसी एजेंट की जरूरत नहीं पडेगी।

जिन नागरिकों का ड्राइविंग लाइसेंस अब तक नहीं बना हैं वह  लोग ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और टेस्ट के लिए Appointment ले सकते हैं। साथ ही आप इस पोर्टल पर कई अन्‍य सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन करने का उद्देश्य (Purpose Of Driving License Online)

इस पोर्टल का मुख्‍य उद्देश्य देश के नागरिको को घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा देना हैं यह प्रक्रिया बहुत ही असान हैं। पहले नागरिकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनावाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लेकिन अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान हो गयी हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। कई बार नागरिको अपना लाइसेंस बनाने के लिए एजेंट की सहायता लेते हैं जिसके कारण नागरिको के साथ धोखाधड़ी होती रहती है। ऑनलाइन होने से इन सभी से छुटकारा मिल जाएगा।

ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार (Types Of Driving License)

  • (हल्के मोटर वाहन) Light Motor Vehicle License
  • (लर्निंग लाइसेंस) Learning License
  • (अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस) International Driving License
  • (भारी मोटर वाहन) Heavy Motor Vehicle License
  • (लर्निंग लाइसेंस) Learning License
  • (स्थायी लाइसेंस) Permanent License

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required For Driving License)

  • 10 वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी,पेन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • 02 पासपोर्ट रंगीन फोटो

ड्राइविंग लाइसेंस पात्रता (Driving License Eligibility)

  • उम्मीदवार भारत नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • उम्‍मीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • बिना गियर वाले वाहन चालक के लिए 16 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होगा।
  • उम्‍मीदवार को ट्रेफिक नियमो के बारे में सम्‍पूर्ण जानकारी होना चाहिए।

यह भी पढें : T-series : क्‍या हैं इसका मालिक कौन हैं, जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं (How To Get A Learning Driving License)

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले आपके पास लर्निंग लाइसेंस बना होना आवश्‍यक है। आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्‍टप्‍स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सड़क परिवहन विभाग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। वहाँ आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे। यहाँ आपको new learner License पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको आवेदन फॉर्म सभी जानकारी को ध्‍यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करना होगा।
  • अब आप LL Test Slot Online पर क्लिक कर दें और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा। वहां आपको अपना टेस्ट देना होगा। अगर आप टेस्ट में पास हो जाते है तो आपको Learning License दे दिया जायेगा

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें (How To Apply Driving License online)

लर्निंग लाइसेंस कुछ महीनों के लिए वैध होता है। इस दौरान आपको गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग लेना चाहिए। लर्निंग लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने से पहले आपको लाइसेंस के लिऐ आवेदन कर देना चाहिए आवदेन करने के लिए नीचे दिए गये स्‍टेप्‍स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप अगले पेज में पहुंच जायेंगे। आपको सबसे पहले ऑनलाइन आवदेन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद न्यू ड्राइविंग लाइसेंस (New Driving License) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अगले पेज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्टेज दिए हुए होंगे। आपको नीचे कंटीन्यू (continue) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना लर्नर लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि को भरना होगा और ok के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको फॉर्म में भी जानकारी को ध्‍यानपूर्वक भरे और मांगे गए सारे दस्तावेज अपलोड करें। उसके बाद आपको next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको टेस्‍ट के लिए अपॉइंटमेंट समय का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
  • प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • दिए हुए समय के अनुसार कर्मचारियों द्वारा आपका टेस्ट लिया जायेगा। आपको अपना टेस्ट देना होगा। इस परीक्षण में पास होने के बाद आपका डीएल भेज दिया जायेगा।

ड्राइविंग लाइसेंस भुगतान शुल्क  (Fee payment For Driving License)

प्रकार  फीस
लर्निंग लाइसेंस150.00
लाइसेंस परीक्षण शुल्क या पुनरावृत्ति परीक्षण शुल्क 50.00
परीक्षण के लिए शुल्क300.00
 ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना200.00
अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट शुल्क1000.00
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण शुल्क 200.00
पते में बदलाव के लिए आवेदन शुल्क200.00
डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करना200.00

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.