---Advertisement---

मंजर इन दिनों : तर बतर है राजधानी इन दिनों

By
On:
Follow Us

– राजधानी से पंकज पटेरिया :

लगातार हो रही बरसात  से लथपथ, तरबतर है राजधानी इन दिनों, गजब ढा रही वर्षा रानी इन दिनों। पानी पानी हो गई सूबे के दिल की मल्लिका ए भोपाल के हाले दिल ठीक नहीं है। बारिश का यह मौसम राजधानी की खूबसूरती में चार चांद लगा कर और भी खुशनुमा बना देता है। लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश से राजधानी के दिली हाल अच्छे नहीं है। तबीयत भी कुछ नाशाद सी है। ताल तलैया और आसपास के बांधों में सैलाब आ गया। कई सड़कें धंस गई तो कहीं निकासी नहीं हो पाने से नाली नालों से बैक टू पवेलियन पानी कालोनियों में मेहमानी करने आ गया। निचली बस्तियों में और भी मंजर इन दिनों बेहद मुसीबत भरे है। घरों में पानी है। बतौर उदाहरण दाम खेड़ा और कलियासोत की बस्तियां है। ईद खेड़ी गांव में पानी भी घुसने लगा था। इस वजह से सभी डैम के गेट खोलने पड़े। टीलाखेड़ी, बोरखेड़ी, कोडिया, कलावती, रामखेड़ी करीब 20 से अधिक गांव में पानी जमा हो गया। वही राजधानी के कई स्थानों लालघाटी के जैन नगर बीडीए, निर्मल रेसिडेंसी, विट्ठल कॉलोनी, अशोका गार्डन, मिसरोद में कुछ स्थानों पर पानी का जमा हो गया था। भारी बारिश से भोपाल में एक हॉस्पिटल के पास का नाला सड़क पर आ गया। जेसीबी बुलाकर रास्ता बनाया गया। कई जगह सड़क भी धसक गई कई मकान भी। बहरराल चौकस शासन प्रशासन ने हालात को बिगड़ने से संभाला और परेशानी से गिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर उन्हें राहत दी और अन्य सुविधाएं दी।

महुआ मांझी ने दी युवाओं को सलाह

जानी मानी कथाकार और झारखंड से राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी ने कहा कि ज्यादातर युवाओं की भाषा इंटरनेट मीडिया से प्रभावित होकर नष्ट हो चुकी है। फलस्वरूप दोभाषाओं को मिलाएं बिना एक पूरा वाक्य नहीं रख सकते। वे यहां राज कमल प्रकाशन द्वारा हिंदी भवन में आयोजित किताबी उत्सव में बतौर चीफ गेस्ट आई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में नई दुनिया से चर्चा करते हुए युवाओं को सलाह दी कि उन्हें स्थापित लेखकों द्वारा लिखे गए शुद्ध साहित्य को पढ़ना चाहिए। इससे न केवल भाषा सुधरेगी बल्कि विचारों के द्वार भी खुलेंगे। उनका कहना था कि यह याद रखना चाहिए की मौलिकता हर लेखन की जरूरी पहली शर्त होती है। महुआ जी ने बेहतरीन कथाकार मंजूर एहतेशाम के साथ विदाई यादों को भावपूर्ण तरीके से ताजा किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी सुश्री पूनम कौर को शुभकामना

लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने हथकरघा प्रमोटर पूनम कौर लाल को प्रदेश के हाथ करघा  के विकास और प्रचार प्रसार तथा नई पहचान देने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। सुश्री पूनम प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है तथा दक्षिण भारतीय सिनेमा में बहुत सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री ने उनके काम को पुण्य ध्येय निरूपित किया। पूनम जी यूथ महापंचायत में भाग लेने राजधानी आई थी। उसी दौरान उन्होंने सीएम से सौजन्य भेंट की।

स्वतंत्रता दिवस पर घर घर फहरेगा राष्ट्रध्वज
महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रदेश के रहवासियों का आह्वान किया और यह कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जाए।महामहिम हिंदी भवन में मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजपाल ने भारत को जगत गुरु के रूप में पुन प्रतिष्ठित करने के लिए सभी को संकल्पित होकर एकजुट प्रयास करने को कहा।

विधायक पटवारी ने छोड़ी निशुल्क रेल यात्रा सुविधा

कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट में दी जाने वाली  सुविधा बंद किए जाने पर विरोधस्वरूप विधायक को मिलने वाली निशुल्क रेल यात्रा सुविधा छोड़ दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम को एक पत्र के जरिए यह सूचना भी दे दी। वरिष्ठ नागरिकों को पूर्ववत दी जाने वाली सुविधा को बहाल करने की पुरजोर मांग की।

राष्ट्रपति दीदी हार्दिक बधाई शुभकामनाए

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के शपथ लेते ही संसद भवन का केंद्रीय कक्ष तालियों की ध्वनियों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमती मुर्मू जी का राष्ट्रपति होना ऐतिहासिक क्षण है विशेष रुप से गरीबी में रहने वाले और दलितों के लिए। उन्होंने उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति जी को बधाई देते हुए कहा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चल रहे हर वर्ग के सशक्तिकरण और अंत्योदय का एक अप्रतिम उदाहरण है। शपथ के बाद महामहिम राष्ट्रपति ने सांसदों का अभिवादन करते हुए जोहार किया जिसका अर्थ होता है नमस्कार। जोहार के प्रत्युत्तर में इन पंक्तियों के लेखक पूरे भारत की तरफ से उनका अभिनंदन करते हुए  सादर जोहार करता है।

देश के लिए ऐतिहासिक दिन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामहिम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को हार्दिक बधाइयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा महामहिम की यात्रा समाज को प्रेरणा देगी और उनका दीर्घ अनुभव समाज को नवीन दिशा प्रदान करेगा। नर्मदे हर।

PATERIYA JI

पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार

ज्योतिष सलाहकार, भोपाल

9340244352 ,9407505651

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.