इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष (NAGAR PALIKA election 22) के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उपाध्यक्ष पद पर भी जीत हासिल कर ली। दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड क्रमांक दो के पार्षद निर्मल सिंह राजपूत और कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक पांच की पार्षद रमा अरविंद चंद्रवंशी (Rama Chandrawanshi) ने नामांकन दाखिल किया था।

नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के निर्मल सिंह राजपूत (Nirmal Singh Rajput) को 21 वोट और कांग्रेस की रमा चंद्रवंशी को 13 मत हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर चुने गए। इस तरह उपाध्यक्ष पद पर का कब्जा हो गया। अब नगर पालिका में अपील समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है।








