इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कडग़ंज (Shri Durga Navagraha Temple Lakkadganj) में आज त्रयंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग (Trimbakeshwar Jyotirlinga) का अभिषेक किया। यजमान के रूप में शेखर राशिका पगारे, मनोज-मनीषा डोनी एवं रामलखन चौहान ने भगवान शंकर के पार्थिव स्वरूप का पूजन अभिषेक किया।
ज्योर्तिलिंग अभिषेक के लिए श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान भोलेनाथ का विलपत्ती, धतूरा और भांग से अभिषेक किया। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने बताया कि नासिक (Nasik) के पास त्रयम्बक नगर है। यहां प्रति सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पालकी निकाली जाती है। इसी स्थान पर 12 वर्ष में कुंभ का विशाल मेला लगता है। जहां दुनिया भर के श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के चारों और पत्थरों के खंभो पर सुंदर नक्कासी का काम किया है, मुख्य मंदिर के सामने नंदी का भी एक मंदिर है। प्रति सोमवार को इस ज्योर्तिलिंग की पालकी बड़े गाजे बाजे और गट बाट के साथ कुशावर्त तीर्थ जाकर वापस आती है। त्रयंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग में संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया जाता है। इस ज्योर्तिलिंग के बारे में कहा जाता है कि त्रयम्बकेश्वर दसवें ज्योर्तिलिंग के रूप में स्थापित हैं। इस ज्योर्तिलिंग से कभी-कभी सिंह की दहाड़ सुनाई देती है और कभी-कभी आग की दिव्य ज्वालायें भी निकलती है।
नासिक पूरे देश में काल सर्प योग (Kaal Sarp Yog) की शांति के लिए माना जाता है। यहां कालसर्प योग समाप्ति हेतु विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। एवं संतान प्राप्ति के लिए भी यहां पर विशेष अनुष्ठान होता है। त्रयम्बकेश्वर में शिवलिंग अकेला नहीं है जलहरि में गड्डा है और ब्रह्मा, महेश, विष्णु रूपी तीन लिंग हैं, इन्हें ही त्रयम्बकेश्वर कहते हैं।
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में महिलाओं एवं पुरूषों ने भगवान त्रयंबकेश्वर अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर ने कम समय में प्रतिष्ठा अर्जित की है और यहां पर हिंदुओं के पवित्र धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इस मंदिर के आयोजनों की विशेषता यह है कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के लिए चंदा गड्डी बाजार में नहीं चलती है।
भक्तों ने आज त्रयंबकेश्वर महादेव का अभिषेक किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







