इटारसी। सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की सर्वोच्च शिखर लगभग 800 मीटर (2624 फ़ीट) पर बेहद कठिन चढ़ाई चढ़ कर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा पुरानी इटारसी मंडल द्वारा सर्वप्रथम शिखर पर विराजित बाबा शरद देव जी का पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराकर माँ भारती और हर हर महादेव के जयघोष लगाए गए।
इस अवसर पर भाजयुमो से शशांक मालवीय,भाजपा पुरानी इटारसी मंडल से आई.टी सेल प्रभारी रौनक मालवीय, पप्पू चौरे, गौरव साहू, दीपक कटिया, सौरभ, रूपेश शर्मा आदि अन्य युवा साथी मौजूद रहे।
सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की सर्वोच्च शिखर पर तिरंगा फहराया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







