---Advertisement---

मंजर इन दिनों : आन बान शान है तिरंगा, राष्ट्र का गौरव सम्मान तिरंगा

By
On:
Follow Us

– राजधानी से पंकज पटेरिया :
सूबे की राजधानी भोपाल का ह्रदय, घर घर तिरंगा फहराए जाने के अभियान को लेकर हर्षोल्लास से भरा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराए जाने को लेकर जोश खरोश के साथ तैयारी चल रही है। कहीं तिरंगा रैली निकाली जा रही है, कहीं उमंग उत्साह में कई लोगों ने अपने घरों को हरे रंग से रंग दिया है। कहीं तिरंगा उत्सव को फोकस कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व की बेला में विभिन्न स्थानों पर सजे राखी की बाजार पर तिरंगा राखी की भव्य छटा देखने को मिल रही है तो वही मिष्ठान दुकानों पर भी तिरंगा मिठाई बनाने की तैयारी चल रही है। टी शर्ट, शर्ट तिरंगा वाले उत्साही युवक गर्व के साथ पहन रहे हैं। वही महिलाओं में साड़ियां और युवतियों में तिरंगा ड्रेस का क्रेज बना हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले तिरंगा खरीदा है और यह संदेश भी दिया कि हमारे आन बान शान का प्रतीक विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गौरव के साथ घर घर फहराया जाए और भारत माता का गौरव बढ़ाया जाए।

वेलकम मैडम महापौर

भोपाल की नवनिर्वाचित मैडम मालती राय ने विगत दिनों नगर निगम महापौर पद की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आशीर्वाद लिया। इस खुशनुमा अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, भोपाल के सभी भाजपा विधायक उपस्थित थे। श्रीमती मालती को शपथ युवा कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दिलवाई। इस मौके पर पार्षदों को भी शपथ ग्रहण करवाई गई। पहले संबोधन में उन्होंने राजधानी में कई महत्वपूर्ण काम शुरू करने का ऐलान और यह भी भरोसा दिया कि आज से राजधानी की हर समस्या मेरी है। कुल जमा सार यह है कि विकास पथ पर सीएम के नेतृत्व में चल रही मुहिम में और चार चांद लगेंगे। सड़क के साथ आकाश में भी बड़े तालाब के ऊपर से एयरबस चलेगी इसके अलावा ओर भी महत्वाकांक्षी काम होंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा : वोकल फॉर लोकल

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने कहा वोकल फार लोकल एजेंटा नहीं आम लक्ष्य है। यह बात मुख्यमंत्री जी ने नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक में कही। बैठक में 23 राज्यों के मुख्यमंत्री, तीन उपराज्यपाल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कहा यह किसी एक पार्टी का एजेंडा नहीं बल्कि सभी का लक्ष्य है। जहां कभी भी संभव हो हमें लोगों को देसी सामान के इस्तमाल के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने राज्यों से कहा आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने के अवसरों को तलाशना चाहिए। राज्य को ट्रेड टूरिज्म एवं टेक्नोलॉजी किसान मंच पर फोकस करना चाहिए।

वाह वाह अनुराधा दीदी वी लव यू

इस प्रेम सम्मान भरी पंक्ति से उस दिन रविंद्र भवन का आकाश करतल ध्वनि के साथ गूंज उठा था। जब सुविख्यात गायिका अनुराधा पोडवाल ने अपने मधुर मोहक कंठ से प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार जी के गीतों को प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश के गौरव किशोर दा की स्मृति में यह आयोजन आवाज किशोर नाम से किया गया था। इसमें शिरकत करने अनुराधा जी विशेष तौर से आए थे। इस अवसर पर उन्होंने अनेक भावपूर्ण भक्ति गीत प्रस्तुत करें। कार्यक्रम में शोभना प्रधान, पूजा ठाकरे, आनंदा पाठक, सुनील शुक्रवारी, अमित वाधवा, संजय तिवारी आदि प्रतिभावान कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

जैसा खाए अन्न वैसा, बन जाता मन

हम जैसा अन्न खाते है, वैसा मन बन जाता है। महाग्रंथ गीता में उल्लेख है अन्न से पंच महाभूत पैदा होते है। जिनसे सात धातुएं बनती है। सात्विक भोजन करेंगे तो विचार सात्विक होंगे। यदि तामसिक भोजन करेंगे तो विचार भी तामसिक होंगे। यह बात यशस्वी आध्यात्मिक लेखक एवं पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉक्टर गुलाब कोठारी ने भोपाल में ऐलन सिटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में गीता विज्ञान आने वाले कल के लिए विषय पर विद्यार्थियों एवं शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा विचारों से उपजी बीमारी उम्र भर ठीक नहीं होती।

हमारा धर्म प्रांतराष्ट्र है : डॉक्टर भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा हमारे देश का अस्तित्व प्रयोजन दुनिया को धर्म देना है। विश्व के कल्याण की इच्छा रखने वाले विषयों के तब से हमारे राष्ट्र का जन्म हुआ है। जब स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत को अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए जीना है। विदेश में रह रहे हिंदुओं का दायित्व वह भारतीय संस्कृति से मिली अच्छाइयों को वहां के लोगों को दें। सरसंघचालक भोपाल के पीपल्स मॉल में विश्व संघ के 21 दिवसीय शिक्षा वर्ग के प्रगट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 21 दिवसीय शिक्षा वर्ग के प्रगट कार्यक्रम में सांची भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीना गुप्ता ने अध्यक्षता की। मंच पर राष्ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय सर कार्यवाही अलका ताई उपस्थित थी। विविध देशों के शिक्षार्थियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव भी व्यक्त किए।
अस्तु नर्मदे हर।

PATERIYA JI

पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार, भोपाल
9340244352 ,9407505651

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.