इटारसी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है।अभा तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र की संस्तुति पर राष्ट्रीय प्रभारी विधि प्रकोष्ठ डॉ आनंद कुमार (पटना) की अनुशंसा एवं मप्र तैलिक साहू सभा के निवेदन पर श्रीरमेश के साहू एडवोकेट इटारसी की नियुक्ति के आदेश महासचिव रामलाल गुप्ता (लखनऊ)द्वारा जारी किए गए हैं, जिसका प्रदेश में सभी और स्वागत किया जा रहा है।
मिला प्रभार : एडवोकेट साहू को नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय संगठन से जोड़ने का दायित्व दिया गया है। श्री साहू की नियुक्ति पर राष्ट्रीय मार्गदर्शक श्री बटनलाल साहू,प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, संरक्षकगण रामनारायण साहू , प्रभात साहू, महासचिव डॉ हेमराज साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर एवं अतिरिक्त महासचिव डॉक्टर अरुण भष्मे का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है की श्री साहू पूर्व में राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। कर्मा सखी संगम इटारसी, नर्मदापुरम ने रमेश के साहू एडवोकेट को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विधि बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
रमेश के साहू राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ नियुक्त

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







