रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जिला हॉकी संघ ने सेना की टीम के लिए दस हॉकी भेंट की

इटारसी। ग्राम सुखतवा में सुखतवा नदी पर बेलीब्रिज बनाने वाले सेना के इंजीनियर दल का आज जिला हॉकी संघ ने अनूठे अंदाज में सम्मान किया। हॉकी खिलाडिय़ों ने सेना के जवानों का हॉकी उठाकर अनूठे अंदाज में स्वागत किया। अवसर था, सेना के इंजीनियर दल द्वारा बेली ब्रिज बनाने के बाद ब्रिज के लोकार्पण समारोह का।

अपने सिर से ऊपर तक हवा में हॉकी उठाकर देशभक्ति के नारों के साथ आर्मी के जवानों का स्वागत करने का अंदाज न सिर्फ आर्मी के अफसरों को भा गया बल्कि बेलीब्रिज के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आये जिला प्रशासन के अधिकारियों और अन्य अतिथियों को भी यह अंदाज पसंद आया। इसके साथ ही लोकार्पण समारोह के मंच पर आर्मी के एरिया कमांडर को सेना की टीम के लिए जिला हॉकी संघ ने दस हॉकी भी भेंट की। इस अवसर पर डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी, साजिद मलिक, रितेश श्रीवास, गरीबा उस्ताद, साहिल चौरे, श्वेतांक जेम्स, सुश्री विधि पचौरी, सुश्री मंजू ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने सेना का स्वागत किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News