---Advertisement---

80 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई

By
On:
Follow Us

इटारसी। बीते दिवस 01 सितंबर की शाम कार्य स्थल से लौटते समय ट्रेन से रन ओवर हुये विजय कुमार, वेल्डर (अधीन,एसएसई पाथ-वे, इटारसी) के शोकाकुल परिवार के घर मेहरागांव पहुंचकर मण्डल रेल प्रबन्धक सौरभ बंदोपाध्याय (Divisional Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की और रेल प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए।

रेल प्रशासन की ओर से मृतक की विधवा पत्नी श्रीमती संध्या को तत्काल सहयता राशि रुपये 25,000/- एवं अनुग्रह राहत राशि रुपये 15,000/- सहित रुपये 40,000/- का नगद भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त कर्मचारी हित लाभ निधि से रुपये 10,000/-, मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) राहत कोष से रुपये 30,000/- का भुगतान किया जा रहा है।

इस प्रकार रेल प्रशासन की ओर से कुल रुपये 80,000/- की राहत राशि शोकाकुल परिवार को उपलब्ध कराई गई।

मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Divisional Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर हर सम्भव सदस्यता करने का आश्वासन दिए। डीआरएम नें परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति एवं सेटलमेंट कार्यवाही तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व इटारसी स्टेशन पर एकत्र ट्रैक मैनों से मिलकर डीआरएम नें उन्हें आश्वस्त किया कि इस दुःखद घटना की जांच कराई जा रही है। दोषी के विरुद्ध शख्त कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.