इटारसी। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के पावन गणेश उत्सव के अवसर पर विकास गणेश उत्सव समिति छठवीं लाइन इटारसी द्वारा भगवान गणेश जी की महा आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता विशाल भंडारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता तथा एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में सभी शहर वासियों को विकास गणेश उत्सव समिति छठवीं लाइन सादर आमंत्रित किया है। प्रतिवर्ष अपने भव्य आयोजनों के लिए जाने जाने वाली विकास गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष बाबा श्याम का भव्य कीर्तन रखा गया है, जिसमें देश के जाने माने भजन गायक प्रीति सरगम जबलपुर बाबा श्याम के भजनों से भक्तजनों को मंत्र मुक्त करने के लिए आ रहे हैं। कल 7 सितंबर 2022 समय शाम 6 बजे से कार्यक्रम होगा। आज 6 सितंबर 2022 को नृत्य संगीत प्रतियोगिता एवं 8 सितंबर 2022 को विशाल भंडारे एवं महा आरती का आयोजन किया गया है, जिसमे मां के बेटे जागरण समिति द्वारा सुमधुर भजनों को प्रस्तुति दी जाएगी। विकास गणेश उत्सव समिति ने भक्तों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।