इटारसी। गोवा मुक्ति आंदोलन (Goa Liberation Movement) के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूलचंद गिरोटिया (Freedom Fighter Moolchand Girotia) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, राजनेता, पत्रकार, शिक्षण संस्थाएं, चिकित्सा जगत, खेलकूद संस्थाएं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि कल 17 सितंबर को श्रद्धांजलि देंगे।
श्रद्धांजलि सभा को समाज के प्रमुख व्यक्ति संबोधित करेंगे। सभा में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा वृंदावन गार्डन (Vrindavan Garden) के सभाकक्ष में 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। सर्व ब्राह्मण समाज (Sarva Brahmin Samaj) के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने सभी से अनुरोध किया है कि शहर के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं, उनकी श्रद्धांजलि सभा में हम सबको पहुंच कर श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद गिरोटिया की श्रद्धांजलि सभा कल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







