---Advertisement---

मप्र के स्थापना दिवस पर खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां होंगी

By
On:
Follow Us

– प्रदेश का 67 वॉ स्थापना दिवस जनोत्सव के रूप में मनाया जाएगा
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का 67 वॉ स्थापना दिवस (Foundation Day) जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस 1 से 7 नवंबर तक रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
स्थापना दिवस पर जन-सेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र तथा अन्य लाभ वितरण के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला में 1 नवंबर को जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरियां निकाली जायेंगी। जन-सेवा अभियान के तहत स्वीकृति-पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मंत्रि परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
इस क्रम में दो नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन किए जाएंगे। 3 नवंबर को स्वच्छता गतिविधियां और महत्वपूर्ण स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी दिन से ग्रामीण खेल प्रतियोगिता और व्यंजन प्रतियोगिताएं भी होंगी। चार नवम्बर को ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (‘One District One Product’) पर जिले में गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही रोजगार मेले भी लगाए जाएंगे। पांच नवंबर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर प्रतियोगिताएं होगीं। छह नवंबर को सभी जिलों में वृक्षा-रोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित गतिविधियां की जाएंगी।
कार्यक्रमों की श्रंखला में 7 नवंबर को जिला मुख्यालयों और राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी दिन सभी जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय परिवेश की सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष रूप से सम्मिलित किया जाएगा। ग्राम स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार ग्राम स्तर पर ही वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश गान के प्रति लगाव और सम्मान के उद्देश्य से भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.