इटारसी। तैलिक साहू समाज (Tailik Sahu Samaj) की आराध्य माता कर्मा देवी (Mata Karma Devi) की आरती के ऑडियो वर्जन (Audio Version) के टीजर का (Teaser) प्रसारण आज प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू एवं रमेश के साहू एडवोकेट मुख्य सलाहकार एवं कोऑर्डिनेटर (Advocate Chief Advisor and Coordinator) द्वारा साहू समाज धर्मशाला (Sahu Samaj Dharamshala) में कर्मा सहेली संगठन नर्मदापुरम (Karma Saheli Sangathan Narmadapuram) की सदस्यों के साथ किया।
इस अवसर पर श्रीमती राधा सेठ उर्मिला साहू, कमलेश साहू, पूनम साहू, सची साहू, ज्योति गोल्हनी एवं शशि साहू उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज (Sakal Panch Sahu Vaish Bathli Samaj) द्वारा इंदौर (Indore) में आयोजित परिचय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू के शुभ हस्त से लोकार्पण किया जाएगा। माता कर्मा देवी की आरती रमेश के साहू एडवोकेट के कोऑर्डिनेशन में श्रीमती सविता आर साहू इटारसी ने निर्मित कराई है जो कर्मा सखी संगम इटारसी एवं कर्मा सहेली संगठन नर्मदापुरम की संयुक्त प्रस्तुति है। कर्मा देवी की आरती बालाघाट के सोहनलाल कावड़े ने लिखी और संगीता शर्मा ने स्वर दिया है जिसको इटारसी के एमएमएस म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड की गई है।
माता कर्मा देवी की आरती का टीजर जारी, इंदौर में होगा लोकार्पण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







