इटारसी। हनुमान व्यायाम शाला पुरानी इटारसी के तत्वावधान में मिनी गांधी स्टेडियम में 1 मार्च को ईनामी दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
हनुमान व्यायाम शाला के अध्यक्ष लद्वमीनारायन उर्फ लच्छू राजवंशी और संरक्षक मोहन पहलवान ने बताया कि ईनामी आम दंगल में इस वर्ष फिल्मों में अपना जौहर दिखा चुके पहलवान शामिल हो रहे हंै। सलमान खान की फि़ल्म सुल्तान में अपना जौहर दिखा चुके दिल्ली के राहुल विश्नोई, और दंगल फि़ल्म के इंदौर निवासी सूरज चौहान शामिल हो रहे हैं। इन दोनों पहलवानों की जोड़ी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। दंगल में भोपाल, खंडवा, जबलपुर, हरियाणा, पंजाब के साथ अन्य स्थानों के पहलवान शामिल हो रहे हैं।
दंगल 1 मार्च को, फिल्मी पहलवान भी आएंगे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






