---Advertisement---

डीआरएम ने रेलवे परिसर की सफाई में सुधार के दिए निर्देश

By
On:
Follow Us

इटारसी। शुक्रवार को दोपहर विंडो निरीक्षण पर आए डीआरएम बंदोपाध्याय (DRM Bandyopadhyay) एवं सीनियर डीसीएम प्रियंका दीक्षित (Near DCM Priyanka Dixit) ने स्टेशन पर संचालित खानपान स्टालों पर गंदगी, ओवरचार्जिंग समेत अन्य शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की।

बता दें कि आज मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Divisional Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) ने बीना-इटारसी रेलखंड का निरीक्षण किया। रेलवे परिसर की सफाई में हो रही लापरवाही पर भी उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, स्वास्थ्य निरीक्षक को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लेकर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधाओं, विकास कार्यो एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बीना से इटारसी के बीच विंडो (खिड़की) निरीक्षण कर डीआरएम ने इस रेल खण्ड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओ.एच.ई. उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली की कार्य क्षमता को परखा, साथ ही कमियों में सुधार के निर्देश दिए।

डीआरएम ने रेलवे मालगोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर मेकेनाइज्ड लोडिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक प्रियंका दीक्षित, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (मध्य) महेंद्र सिंह, मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक संजय कुमार गुप्ता, मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अभिषेक मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह चौहान, डीसीआई विकास कुमार सिंह, आरपीएफ इंचार्ज देवेन्द्र कुमार, सीटीआई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

इटारसी। शुक्रवार को दोपहर विंडो निरीक्षण पर आए डीआरएम बंदोपाध्याय DRM Bandyopadhyayएवं सीनियर डीसीएम प्रियंका दीक्षित ने स्टेशन पर संचालित खानपान स्टालों पर गंदगी, ओवरचार्जिंग समेत अन्य शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की।
बता दें कि आज मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने बीना-इटारसी रेलखंड का निरीक्षण किया। रेलवे परिसर की सफाई में हो रही लापरवाही पर भी उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, स्वास्थ्य निरीक्षक को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लेकर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधाओं, विकास कार्यो एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीना से इटारसी के बीच विंडो (खिड़की) निरीक्षण कर डीआरएम ने इस रेल खण्ड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओ.एच.ई. उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली की कार्य क्षमता को परखा, साथ ही कमियों में सुधार के निर्देश दिए।
डीआरएम ने रेलवे मालगोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर मेकेनाइज्ड लोडिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक  प्रियंका दीक्षित, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (मध्य) महेंद्र सिंह, मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक संजय कुमार गुप्ता, मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अभिषेक मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह चौहान, डीसीआई विकास कुमार सिंह, आरपीएफ इंचार्ज देवेन्द्र कुमार, सीटीआई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.