इटारसी। 16 वी शताब्दी के जैन संत अध्यात्मवादी, आत्म चिंतक, रत्नत्रय के प्रवर्तक आचार्य गुरुवर 108 श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य जी की 574 वी जन्म जयंती श्री दिगंबर जैन तारण समाज संगठन सभा इटारसी द्वारा 30 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।
जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत कल 30 नवंबर को प्रात: 8:30 बजे झंडा वंदन, 8=45 से पंडित रतनचंद भोपाल द्वारा प्रवचन, 9:30 बजे मंदिर विधि, 10:15 पर बधाई गीत, 10:30 से श्री जिनवाणी पालकी जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पश्चात गुरुदेव की सामूहिक आरती एवं प्रभावना श्री चैत्यालय में की जाएगी। रात्रि 9:30 से संगीतमय भक्तांबर का पाठ एवं भजन गायन होगा।
इसके अंतर्गत 1 दिसंबर को महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 दिसंबर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से महावीर भवन पहली लाइन में तथा 3 दिसंबर को रात 9 बजे से आरती नृत्य प्रतियोगिता श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय पहली लाइन में आयोजित की जाएगी।









