– घटना में एक महिला और एक बच्ची घायल हुई
इटारसी। आज शाम इटारसी-जमानी रोड पर ग्राम बाबईखुर्द के बस स्टैंड के पास एक ट्रक के नीचे बाइक सवार आ गया। बताया जाता है कि बाइक पर तीन लोग बैठे थे। ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला और बच्ची भी बुरी तरह से घायल हैं।
– पथरोटा पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया
पथरोटा पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल इटारसी (Dr.Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital Itarsi) भेजा है। बाइक का ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीए, 8685 से टक्कर होने के बाद बाइक सवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के विषय में पथरोटा थाने के एएसआई एमएस बट्टी (ASI MS Batti) ने बताया कि डोलरिया थाना रहटगांव निवासी गणेश पिता जुग्गू उईके 38 वर्ष, अपनी पत्नी क्षमा बाई 34 वर्ष और बेटी आयुषी 7 वर्ष के साथ इटारसी के हॉस्टल में पढ़ रहे अपने बेटे से मिलने आया था।
घर लौटते वक्त शाम करीब 4:30 बजे बाबईखुर्द बस स्टैंड के पास अचानक ट्रक सामने आने पर टकराकर ट्रक के नीचे आ गया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में महिला और बच्ची को भी मामूली चोट आयी है। घटना के बाद ट्रक ड्रायवर मौके से भाग गया है। शव का कल पोस्टमार्टम होगा।








